विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल, लाइव स्ट्रीमिंग की मांग खारिज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

New Delhi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal आज विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। इससे पहले उन्होंने समिति की कार्यवाही का लाइव प्रसारण कराने की मांग की थी, जिसे दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने नियमों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से 5 मार्च को जारी पत्र में बताया गया कि विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही गोपनीय होती है और नियमों के अनुसार इसका लाइव प्रसारण संभव नहीं है। उप सचिव (विधान) सदानंद साह ने पत्र में कहा कि न तो संसद और न ही किसी राज्य विधानसभा में विशेषाधिकार समिति की बैठक का कभी प्रसारण किया गया है।

पत्र में यह भी कहा गया कि सदन के पूर्व सदस्य के रूप में दस वर्ष से अधिक समय तक सेवा करने के बावजूद केजरीवाल को इस प्रक्रिया की जानकारी न होना आश्चर्यजनक है।

दरअसल, वर्ष 2022 के कथित “फांसीघर” मामले को लेकर विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल को समन जारी किया था। इसी मामले में उन्हें समिति के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

इससे पहले 3 मार्च को केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि समन के अनुसार वह 6 मार्च को पेश होंगे। बताया जा रहा है कि समिति आज इस मामले में उनसे पूछताछ कर सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment