नारायणपुर कैंप में अचानक चली गोली! एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, ऑपरेशन से लौटते वक्त टूटा कहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नारायणपुर कैंप में अचानक चली गोली! एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, ऑपरेशन से लौटते वक्त टूटा कहर

सिर के पास लगी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बह गया खून… कैंप में मचा हड़कंप

नारायणपुर: एक्सीडेंटल फायर में DRG आरक्षक शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय डीआरजी (District Reserve Guard) के एक जवान की एक्सीडेंटल फायर में मौत हो गई। यह हादसा छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़ेनार कैंप में हुआ, जिससे पूरे कैंप में हड़कंप मच गया।

मृतक जवान की पहचान डीआरजी आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के रूप में हुई है।

 अचानक चली गोली, सिर के पास लगी जानलेवा चोट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन से लौटने के बाद कैंप में हथियारों को संभालने के दौरान अचानक एक्सीडेंटल फायर हो गया। गोली आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के सिर के पास जा लगी, जिससे वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली लगते ही जवान के गिरते ही साथी जवानों में अफरा-तफरी मच गई।

 अस्पताल में तोड़ा दम

घायल आरक्षक को तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

 जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। एक्सीडेंटल फायर कैसे हुआ, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं थी—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 ड्यूटी से लौटते वक्त बुझ गया एक सपूत का चिराग

नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवान हर पल जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभाते हैं, लेकिन इस बार खतरा दुश्मन से नहीं, बल्कि एक हादसे से आया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *