IPS प्रखर पांडेय का आकस्मिक निधन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल का दौरा पड़ने के बाद रायपुर के निजी अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक की लहर

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी IPS प्रखर पांडेय का निधन हो गया। वे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, भिलाई में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर सीआईडी विभाग में सेवाएं दे रहे थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा वे बिलासपुर और राजनंदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में भी कार्य कर चुके थे।

उनके आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रखर पांडेय को एक ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment