एनटीपीसी तलईपल्ली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़!एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना द्वारा प्रभात फेरी, श्रमदान, कर्मचारियों हेतु नारा लेखन प्रतियोगिता, बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सफाईमित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान जैसे अनेक आयोजन किए गए।

अभियान के अंतर्गत सफाईमित्रों को उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी तलईपल्ली ने सभी कर्मचारियों से वर्ष में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता कार्यों के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता की शपथ भी ली। अभियान के माध्यम से परियोजना ने कर्मचारियों एवं समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। यह पहल एनटीपीसी तलईपल्ली के स्वच्छ और स्वस्थ समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *