डीएवी जरेली के विद्यार्थियों ने हैंडबॉल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली-डीएवी संस्था द्वारा डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल नंदनी माइंस में एक दिवसीय क्लस्टर लेवल खेल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न आयु वर्ग अंडर 14 ,अंडर 17 एवं अंडर-19 के विद्यार्थी भाग लिए ।

जहां  17 विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के खेल कबड्डी , कराटे,योग हैंडबॉल आदि खेलों के लिए सम्मिलित हुए थे।

जिसमें अंचल के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम सी बी एस ई स्कूल डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्रो के विद्यार्थियों ने खेल शिक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता में डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल नंदनी माइंस के विद्यार्थियों के साथ फाइनल मैच खेलकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इस मैच के कप्तान रोहन वर्मा उप कप्तान सौरभ राजपूत तथा अन्य खिलाड़ियों में केशव सिंह, समीर ठाकुर, कुलदीप बंजारे, सतीश कुमार, योगेश, अभय साहू एवं लक्ष्य कुमार ने बड़े जोश एवं उत्साह के साथ खेलकर अपना विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment