छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति देश की आन बान और  शान है हमारा तिरंगा : तहसीलदार सोनम शर्मा.

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(ब्यूरो मुकेश शर्मा) : आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह पोलायकला सहित आसपास के क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह नगर परिषद पोलायाकला पर आयोजित हुआ जहा पर पूर्व विधायक गिरीराज मणडलोई नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार तहसील कार्यलय पर सहायक कलेक्टर शिवम यादव तहसीलदार सोनम शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। तिरंगा फहराने के बाद में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

उसके बाद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विधालय पोलायकला सी एम राइज स्कूल में छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति सास्कृतिक  कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत की गई कार्यक्रमों के माध्यम से देश के उन शहीदों को याद किया गया जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति इस देश को स्वतंत्रता दिलाने में की चंद्रशेखर आजाद भगत सिह तात्या टोपे  राजगुरु जैसे वीर हसतें हसतें फांसी के फंदे पर चढ़ गए अंत में पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया।

इसी प्रकार चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल के द्वारा पुलिस चौकी पर ध्वजारोहण किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवा सहकारी संस्था मर्यादा कृषि उपमडी  सहित सभी शासकीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया   कृषि उपमडी  सहित सभी शासकीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया स्वतंत्रता दिवस के अवसर समस्त पार्षद माया कैलाश मंडलोई मनीष तोमर नरेंद्र मंडलोई नरेश दीक्षित विनोद मालवी प्रकाश चौधरी चंद्र सिंह पटेल के साथ नगर के गणमान्य नगरिक उपस्थित रहे

सी  एम  राइज विद्यालय  के छात्र-छात्राओ ने दी  रंगारंग प्रस्तुति

उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सी एम राइज विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के उन शहीदों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति दे कर याद किया गया  जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा ले करके बिना अपने परिवार की चिंता किए भारत को  स्वतंत्रता दिलाने मे अपने प्राणों को नौछावर कर दिया आज उन्ही की बदौलत है .

कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बन गया है चारों तरफ देश की सीमाए हमारे जवानों की वजह से सुरक्षित है कोई भी दुश्मन हमारी सीमाओं की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता हमारे जवान अपने परिवार की चिंता किए बिना ही सीमा की चौकसी कर रहे हैं..

यह बात उपस्थित अतिथियों ने कही आभार विद्यालय प्राचार्य राजेश शर्मा ने माना संचालन सुनील कुमार चंद्रवंशी ने किया

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment