प्राथमिक शाला लोहदा में स्टूडेंट स्कूल कनेक्टिंग कार्यक्रम आयोजित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बच्चों को वितरित किए गए छाते,बॉटल, कॉपी और स्टेशनरी सामग्री

बच्चों के चेहरों पर खिला मुस्कान, बारिश में भी अब नहीं छूटेगी स्कूल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव – शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा में स्टूडेंट स्कूल कनेक्टिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की स्कूल से जुड़ाव को सशक्त बनाना और वर्षा ऋतु में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद सदस्य रिजवान हक ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे संकुल समन्वयक मोहन लहरी ने स्टूडेंट स्कूल कनेक्टिंग कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और शाला की अन्य रचनात्मक गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद सदस्य रिजवान हक ने अपने उद्बोधन में कहा, “शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा में इस तरह का अभिनव प्रयास सराहनीय है।

शिक्षक बलजीत सिंह कांत द्वारा स्वयं के व्यय से कक्षा पहली के सभी विद्यार्थियों को छाता, पानी की बॉटल, कॉपी, पेन और पेंसिल उपलब्ध कराना एक प्रेरणादायी कार्य है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बारिश के दिनों में भी विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल आ सकें।उन्होंने यह भी कहा कि यह शाला एक निजी विद्यालय की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं नवाचारों से परिपूर्ण है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।

उन्होंने विद्यालय के समर्पित शिक्षकों को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली के सभी बच्चों को व्यक्तिगत रूप से छाता, पानी बॉटल, कॉपी, पेन और पेंसिल का सेट वितरित किया गया।

बच्चों के चेहरे पर उपहार पाकर हर्ष और उल्लास की झलक साफ नजर आ रही थी।इस अवसर पर जनपद सदस्य रिजवान हक, उपसरपंच शत्रुहन कुर्रे, पंच सुखनंदन राजपूत, संकुल प्राचार्य अजय कमल, संकुल समन्वयक मोहन लहरी, प्रधान पाठिका सुशीला ध्रुव, शिक्षक बलजीत सिंह कांत और प्रवीण कोशले सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन मोहन लहरी द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *