STUDENT ALERT: अगर बैंक खाता या आधार लिंक गलत है, तो 13 जुलाई तक सुधार लें वरना रुक सकती है छात्रवृत्ति

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक अत्यंत जरूरी सूचना! आदिवासी विकास विभाग द्वारा दी जा रही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी, जिनके बैंक खाते आधार से सही तरीके से जुड़े हुए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कई विद्यार्थियों के बैंक खाते बंद, अमान्य या आधार-सीडिंग इनएक्टिव (Inactive) पाए गए हैं, जिससे छात्रवृत्ति वितरण में रुकावटें आ रही हैं।

अब छात्रों को 13 जुलाई 2025 तक अपनी स्टूडेंट आईडी के माध्यम से विवरण सुधारना अनिवार्य कर दिया गया है।


क्या करना है?

  • स्टूडेंट आईडी से लॉगिन करें

  • सही बैंक खाता नंबर और आधार लिंक स्टेटस अपडेट करें

  • आधार-सीडेड एक्टिव बैंक अकाउंट ही मान्य होगा


क्या होगा अगर नहीं किया?

निर्धारित समय सीमा में सुधार न करने की स्थिति में छात्रवृत्ति रोकी जा सकती है। और इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यार्थी की होगी।


किससे संपर्क करें?

  • अपनी संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी से

  • या कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, रायपुर
    (कलेक्टोरेट परिसर, कक्ष क्रमांक 40, द्वितीय तल)

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *