लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र ने की आत्महत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पंजाब: तरन तारन जिले से सोमवार को एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव उसमा स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में दहशत फैल गई।

मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी छात्र प्रिंस राज, निवासी गांव मलियां बताया जा रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि प्रिंस राज क्लासरूम में प्रवेश करता है और सीट पर बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद नजदीक से गोली मार देता है। इसके बाद वह पिस्टल दोबारा लोड करता है और खुद के सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है। गोली इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि जैसे ही क्लास शुरू हुई, उसी दौरान यह वारदात हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक छात्र कॉलेज परिसर के अंदर पिस्तौल लेकर कैसे दाखिल हो गया। क्या कॉलेज गेट पर सुरक्षा जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी? फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। क्या मामला एकतरफा प्रेम का था या किसी आपसी रंजिश का, इन सभी पहलुओं पर परिजनों और सहपाठियों से पूछताछ की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment