ताजा खबर

सुरक्षा का सशक्त संदेश: मुंगेली पुलिस की ‘पहल’ से ‘कन्या भोज’ का सच्चा सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस की अनोखी पहल ‘अकेली लड़की मौका नहीं, हमारी जिम्मेदारी है। ‘मुंगेली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘पहल’ अभियान शुरू किया है, जिसमें हर अकेली युवती की सुरक्षा को समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी बताया है।

इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जोर दिया कि सच्चा ‘कन्या भोज’ तभी पूरा होता है, जब हर कन्या सुरक्षित रूप से अपने घर पहुंचे। मुंगेली जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने एक मजबूत संदेश दिया है कि युवतियों की सुरक्षा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल का मानना है कि परिवार, समुदाय और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही कन्या सुरक्षा की अवधारणा साकार हो सकती है। अभियान में युवतियों के संरक्षण, आत्मसम्मान और बचाव पर विशेष जोर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि समाज में ‘कन्या भोज’ का असली महत्व तभी समझ में आता है, जब हर बेटी भयमुक्त और सुरक्षित माहौल में रह सके।

इस पहल के तहत महिला सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता और आत्मरक्षा के तरीकों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा संदेश प्रसार, सुरक्षा उपायों की जानकारी और सामाजिक सरोकारों को जगाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।यह अभियान न केवल तात्कालिक सुरक्षा प्रदान करने का माध्यम है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लंबी अवधि की लड़ाई की शुरुआत भी है।

मुंगेली पुलिस की यह पहल युवतियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके स्वतंत्र जीवन के अधिकार को मजबूत करने का प्रतीक बन गई है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि ‘अकेली लड़की मौका नहीं’ की सोच को अपनाते हुए कन्याओं के सुरक्षित आवागमन की जिम्मेदारी खुद लें, क्योंकि यही सच्चा ‘कन्या भोज’ का मूल सार है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment