लगातार जारी है अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई
बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। अलग-अलग क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान 5 वाहनों को जब्त किया गया।
उप संचालक खनिज साधन के मार्गदर्शन में जारी सतत कार्रवाई के क्रम में 03 अप्रैल 2026 को खनिज अमले द्वारा कोटा, बेलगहना, कोनचरा, कंचनपुर, करही कच्छार, रतखंडी, रतनपुर, बिल्लिबंद, बरर एवं केंदा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान कंचनपुर क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन जब्त किए गए। वहीं गतौरी क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बिल्लिबंद क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया।
इस प्रकार कुल 05 वाहनों को जब्त कर उन्हें पुलिस थाना रतनपुर, कोटा तथा पुलिस चौकी बेलगहना एवं केंदा की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218862
Total views : 8261406