गौवंश तस्करी मामले में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, ट्रक किया गया राजसात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिले में गौवंश तस्करी के गंभीर मामले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को राजसात किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के प्रतिवेदन के अनुसार, 01 सितंबर 2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत सीजी 04 जेडी 7825 नंबर के एक ट्रक में 09 नग गाय व 04 बछड़ों को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। इसमें से एक गाय की मौत हो गई थी। मामले में देवराज भोई नामक आरोपी द्वारा मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने की पुष्टि हुई।


प्रकरण की विस्तृत विवेचना में सामने आया कि आरोपी देवराज भोर्या और अन्य सहयोगियों ने पशुओं को रस्सियों से बांधकर अमानवीय तरीके से ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इस कृत्य से पशुओं को गम्भीर चोटें आईं और उनकी जान को खतरा उत्पन्न हुआ। मामले में पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

जांच उपरांत ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 7825 के मालिक हबीब खान निवासी दुर्ग चौक, बलौदा बाजार के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने ट्रक को छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 की धारा-7 के अंतर्गत राजसात कर लिया है। वाहन की नीलामी की जाएगी और उसकी कीमत शासन के खाते में जमा की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *