गणेश विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, 15 वर्षीय लड़की को आई चोट, गांव में तनाव का माहौल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलरामपुर। जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसमें में एक 15 वर्षीय लड़की को गंभीर चोट आई है. घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने हालात को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, आरा गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं पत्थरबाजी के दौरान शीला यादव नामक युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण बारियों पुलिस चौकी पहुंच गए. मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और घटना की जांच कर रही है.

माहौल को शांत रखने के लिए राजपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली बारियों चौकी की पुलिस ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है. ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है, वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके.

मामले राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल है. फिलहाल उक्त क्षेत्र में सामान्य स्थिति है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *