जे के मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के 100 से अधिक संगठन कलम बंद काम बंद आंदोलन के तहत 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त संगठन का प्रतिनिधि संगठन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने चार सूत्री मांगों को लेकर लगातार शासन का ध्यान आकर्षित करता आ रहा है, परंतु अभी तक मांग पूरी न होने के कारण 27 सितंबर को पूरे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे,

मोदी की गारंटी के तहत केंद्र के समान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से देय तिथि पर लंबित महंगाई भक्तों के एरियस राशि का जी पी एफ खाते में समायोजन करने, मध्य प्रदेश की भांति 300 दिन अर्जित अवकाश का नगदी करण, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, केंद्र के समान गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत करने की ,मांग के समर्थन में 27 सितंबर 24शुक्रवार को घोषित कलम बंद काम बंद हड़ताल में सभी शामिल होंगे।
बिलासपुर फेडरेशन के संयोजक एवं प्रदेश तृतीय वर्ग शा कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष जी आर चंद्रा ने बताया कि बिलासपुर एवं प्रदेश के सभी विकासखंडों में अवकाश का आवेदन भरने का काम तेजी से प्रारंभ हो गया है सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में आवेदन जमा करते जा रहे हैं, प्रदेश के स्वास्थ विभाग,इंजीनियर ,पटवारी, कृषि विभाग , वन विभाग ,महिला बाल विकास ,ट्रेजरी ,पी एच ई , पी डब्लू डी , नगर पंचायत आई टी आई एवम अन्य सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी बाध्य होकर आंदोलन में शामिल हो रहे हैं इतने लंबे समय तक मांग पूर्ण न होने के कारण सभी क्षेत्र के प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी स्वमेव फार्म जमा कर रहे हैं।

पूरे प्रदेश में इस आंदोलन को लेकर फेडरेशन के पदाधिकारी दौरा कर रहे हैं सभी जिलो के संयोजक सभी संगठन के जिला पदाधिकारी विकासखंड के संयोजक एवं पदाधिकारी आंदोलन को सफल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा के साथ लगे हुए हैं , सभी विभाग के कर्मचारी अपने इस आंदोलन को सफल करने में लगे हुए जिससे उनका लंबे समय से लंबी मूलभूत मांगे जल्दी पूर्ण हो।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163352
Total views : 8188182