भक्ति और शक्ति का संगम, महाराणा प्रताप चौक पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने किया दुर्गा झांकी का स्वागत, विजेता झांकी ने लुटा सबका मन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। नवरात्र उपरांत नगर में निकली माँ दुर्गा झांकी उत्सव में “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” ने ‘महिला सशक्तिकरण’ की थीम पर महाराणा प्रताप चौक में मंच बनाकर सभी दुर्गा झांकियों का पूजन एवं भव्य स्वागत किया।


माँ दुर्गा की झांकी के प्रति श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। नगर की गलियों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। रंगीन रोशनी और डीजे की धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। भव्य सजावट और देवी दुर्गा की अलौकिक प्रतिमाओं ने सभी का मन मोह लिया।


टीम स्टार्स ने इस वर्ष “महिला सशक्तिकरण” को केंद्र में रखते हुए नवरात्रि के नौ रूपों की प्रेरणा से जिले की नौ प्रतिभाशाली महिलाओं श्रीमती विभा मसीह, श्रीमती शीला जयशवाल, श्रीमती जया गुप्ता, श्रीमती पुनिता मिश्रा, श्रीमती सोनम ठाकुर, श्रीमती रितु तिवारी, श्रीमती सुधा राजपूत, श्रीमती राखी रूपवानी और सुश्री दिव्या ठाकुर को निर्णायक मंडल के रूप में आमंत्रित कर समाज में नारी शक्ति का सम्मान किया।


रात्रि 9 बजे मंडी परिसर से प्रारंभ हुई माँ दुर्गा झांकी देर रात तक नगर भ्रमण करती रही, जिसमें नगर की 20 से अधिक झांकियाँ सम्मिलित हुईं।


निर्णायक मंडल द्वारा झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धिविनायक दुर्गोत्सव समिति, मलाई घाट, द्वितीय स्थान ॐ हनुमंत दुर्गोत्सव समिति निरंजन वाटिका, तृतीय स्थान: ॐ बाल दुर्गोत्सव समिति (मनुराज टाकीज के पीछे) को घोषित किया गया। विजेता समितियों का सम्मान आगामी “मुंगेली व्यापार मेला” के बड़े मंच से किया जाएगा। इस अवसर पर मंच में जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार, एसडीएम अजय शतरंज, तहसीलदार कुणाल पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, एवं पत्रकार योगेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


आयोजन को सफल बनाने में स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सांस्कृतिक प्रभारी सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, गिरीश सुथार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, कोमल चौबे, सुनील वाधवानी, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, धीरज जैन, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, देवेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, वासु पांडेय, श्रीओम सिंह, पवन यादव, रवि साहू, सुरेश यादव सहित टीम के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *