राज्य स्तरीय कराटे परीक्षा में मुंगेली प्रथम: सिलदहा डोजो के सितारों का सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

पथरिया। रेन सिन कान कराटे छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बिलासपुर के अभिलाषा परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुंगेली जिले के सरगांव पथरिया से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में मुंगेली जिला प्रथम स्थान पर रहा, जो स्थानीय खिलाड़ियों के समर्पण और प्रशिक्षण की मिसाल है।मुंगेली जिला कराटे संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक बहोरन वर्मा ने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने जोशपूर्ण भागीदारी दर्ज की।

विशेष रूप से मुंगेली जिले के सिलदहा डोजो के खिलाड़ियों ने अपनी कला का लोहा मनवाया। सिलदहा लौटने पर ग्राम की सरपंच श्रीमती लता मनीष वर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए सही निर्णय और प्रयास आवश्यक हैं।

आज के दौर में आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा का ज्ञान हर बालिका एवं महिला के लिए अनिवार्य है, खासकर छात्राओं के लिए।इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में चंद्रदेव, समर, अभिषेक, देवराज, महेश्वरी, पियुष, नीलकंठ, यशस्वी, ईषा, कनक, गुंजन, दिव्यानी, शौर्य, वंशिका, शार्वी, रेणुका, बीना, अर्चना, जानकी, ज्योति एवं दीपांजलि शामिल हैं।

साथ ही राहुल वर्मा, शिवम तथा गांव के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।यह उपलब्धि मुंगेली जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी और आत्मरक्षा प्रशिक्षण को बढ़ावा देगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *