ओडिशा के पुरी में श्रीगुंडिचा मंदिर के रथ के सामने भगदड़ मच गई है. यहां भगवान जगन्नाथ के रथ को स्पर्श करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी।
इस दौरान भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भगदड़ की घटना रविवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई. घटनास्थल पर एंबुलेंस मौजूद नहीं थी ऐसे में लोग खुद ही घायलों को उठाकर अस्पताल ले गए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231880
Total views : 8278302