जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24* 7in बिलासपुर
बिलासपुर। शहर की पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने थाना तारबाहर परिसर स्थित आईटीएमएस बिल्डिंग में नवीन पुलिस नियंत्रण कक्ष और डायल 112 कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। पूर्व में यह नियंत्रण कक्ष थाना सिविल लाइन परिसर में संचालित होता था, जिसे अब स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित आईटीएमएस भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
आईटीएमएस, कंट्रोल रूम और डायल 112 की इकाइयों को एक ही छत के नीचे एकीकृत करने से समन्वय बेहतर होगा और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था से न केवल पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी अधिक तेजी से हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में 24×7 पुलिस बल तैनात रहेगा, जो किसी भी सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, अर्चना झा, अनुज कुमार, रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह नई सुविधा बिलासपुर शहर को सुरक्षित, स्मार्ट और अधिक उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम के रूप में देखी जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156869
Total views : 8178106