आस्था,परम्परा का अद्भुत संगम,भक्तिमय वातावरण का हुआ निर्माण
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- सरगांव स्थित त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल परिसर में 15 मई से 17 मई 2025 तक श्री राधा-कृष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है।यह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा,भक्ति और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनुपम छवि प्रस्तुत करेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरी आस्था और उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजेश त्रिवेदी, श्रीमती
अनिता अंजली त्रिवेदी,नअनुराज त्रिवेदी- श्रीमती रुचि त्रिवेदी हैं।
महोत्सव के प्रथम दिवस आज प्रातः मोहभट्ठा तालाब से प्रारंभ हुई भव्य कलशयात्रा मोहभट्ठा चौक,पथरिया मोड़ सरगांव होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचते ही मंत्रोच्चार के साथ गणेश पंचांग पूजन तथा जलधिवास प्रारंभ हुआ।

कलशयात्रा में बड़ी संख्या में सरगांव, मोहभट्ठा एवं सांवा ग्राम की महिलाएं एवं बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर अपनी सहभागिता दी।रात्रि स्थानीय संकीर्तन मण्डिलियों के द्वारा भजन कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया गया।

आज के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू,मोहभट्ठा ग्राम पंचायत सरपंच गणेश वर्मा,जनपद सदस्य मनीष साहू, सामाजिक कार्यकर्ता पोषण यादव, रामकुमार कौशिक महामाया समिति सरगांव अध्यक्ष शिव पाण्डेय,सचिव ललित यादव, भगवती प्रसाद मिश्र,राजकुमार साहू,दिलीप साहू, अशोक कंवर,शिव निर्मलकर, उदित साहू,दुकलहा साहू,पप्पू तिवारी, ब्रजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्रद्धालु उपस्थित रहे।

द्वितीय दिवस 16 मई को “अन्नादिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन अपराह्न 4 बजे से भगवान राधाकृष्ण की सुसज्जित रथ यात्रा जीवंत झांकी के साथ निकाली जाएगी, जिसमें गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होगें।नगर भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में परंपरागत विधि से शहस्त्रछिद्र स्नान का आयोजन होगा।
समारोह के तृतीय दिवस दिनांक 17 मई 2025 शनिवार को हवन पूजन एवं न्यास प्रतिष्ठा की पावन विधि संपन्न होगी। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित किया जाएगा।
शाम को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका ओजस्वी आरू साहू की भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें वे अपनी भक्ति रस से भरी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगी।

इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश के कई विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति की संभावना है, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
श्री राधा-कृष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा का यह आयोजन आस्था, परंपरा और जनसामान्य की सहभागिता का अद्भुत संगम होगा। यह धार्मिक पर्व न केवल धार्मिक चेतना को जागृत करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता को भी नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163398
Total views : 8188249