PM Modi Trinidad & Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एवं टोबैगो के दौरे पर हैं। वहां पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। वह त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के रखे डिनर प्रोग्राम में भी शामिल हुए, जहां की तस्वीरें पीएम ने शेयर की।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने लोगों को संबेधित किया। उन्होंने कहा कि ‘हम गिरमिटिया समुदाय का डेटाबेस बनाने पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।’ साथ ही पीएम ने भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने के लिए त्रिनिदाद एवं टोबैगो में प्रवासी भारतीयों की तारीफ भी की।
पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गिरमिटिया समुदाय पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘भारत गिरमिटिया समुदाय का डेटाबेस तैयार करने, पूर्वजों की विरासत के बारे में जानने और उसको सहेजकर रखने के लिए एक्टिव होकर काम कर रहा है।’ पीएम ने कहा कि ‘यह कदम त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करने का काम करेगा।’ साथ ही, प्रवासी भारतीय दिवस में प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर की भागीदारी को याद किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165001
Total views : 8190825