दिवाली और छठ पूजा पर विशेष ट्रेन: रायपुर से सतननगर के बीच तीन फेरे, त्योहार पर भीड़ से मिलेगी राहत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र / बिलासपुर। दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रायपुर और हैदराबाद के सतननगर स्टेशन के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन से त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी, जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के अपने घर पहुंच सकेंगे।

प्रत्येक त्योहारी सीजन में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय करता है। इसके लिए सबसे पहले यह जांच की जाती है कि किन मार्गों पर ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है और कहां अतिरिक्त ट्रेनों की आवश्यकता है। इसी प्रक्रिया के तहत रायपुर और सतननगर के बीच इस विशेष ट्रेन को संचालित करने का फैसला लिया गया है।

ट्रेन का संचालन और समय सारणी

यह ट्रेन 07023 नंबर के साथ सतननगर से रायपुर के लिए 31 अक्टूबर, 7 नवंबर और 14 नवंबर को रात 9 बजे प्रस्थान करेगी। सतननगर से चलने के बाद यह ट्रेन रात 9:40 बजे सिकंदराबाद और अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे नागपुर, 10:25 बजे गोंदिया, 11:08 बजे राजनांदगांव, 12:30 बजे दुर्ग और 1:45 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर से यह ट्रेन 07024 नंबर के साथ 1, 8 और 15 नवंबर को दोपहर 4:45 बजे प्रस्थान करेगी। रायपुर से रवाना होकर यह ट्रेन शाम 5:40 बजे दुर्ग, 6:00 बजे राजनांदगांव, 7:37 बजे गोंदिया, 9:35 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:35 बजे सिकंदराबाद और 9:30 बजे सतननगर स्टेशन पहुंचेगी।

24 कोचों के साथ विशेष ट्रेन का लाभ

24 डिब्बों वाली इस विशेष ट्रेन से बिलासपुर के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। हालांकि, इसके लिए यात्रियों को रायपुर रेलवे स्टेशन तक निजी साधन या अन्य ट्रेन का सहारा लेना होगा। इस ट्रेन का परिचालन यात्रियों को त्योहारी भीड़ से राहत दिलाने में सहायक साबित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment