पुत्र ने की पिता की हत्या, ईंट पत्थरो से कुचला सिर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग :  मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत काबुल बोर्ड से लगे हुए सतनामी मोहल्ले में विवाद पर से देर रात्रि बेटे ने पिता पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी । दोनों के मध्य शराब पीने के पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पांडे के मुताबिक घटना कटुल बोर्ड के सतनामी मोहल्ले की है। जहां बीती रात को 35 साल के बेटे ने अपने पिता को पत्थर से कुचल कर मार डाला। घटना से पहले बाप -बेटे एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। शराब खत्म हो जाने के बाद पुत्र पिता से पैसा लेकर दोबारा शराब लेकर आया।

फिर दोनों एक साथ बैठकर शराब का सेवन किया। शराब खत्म हो जाने पर दोबारा पुत्र ने पिता से पैसे की मांग की। पर पिता ने बेटे को पैसा देने से इंकार कर दिया और अपने घर चला गया। सतनामी मोहल्ले में सुबह-सुबह 58 साल के अधेड़ व्यक्ति का गंदे पानी की डाबरी में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर से मोहन नगर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची लाश को पानी से बाहर निकल गया। जिसकी शिनाख्त मृतक गीते लाल पुरोहित के रूप हुई। वहीं मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान भी है। लाश के आसपास ईंट और पत्थर भी पड़े हुए हैं ईंट पत्थरों में खून भी लगा हुआ है प्रथम दृष्ट्या आरोपी ने ईट और पत्थर से कुचल कर गितेलाल की हत्या कर दी।

शव को गंदे पानी की डबरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है फिलहाल विवेचना में लिया। मोहन नगर पुलिस ने गीते लाल पुरोहित की हत्या के आरोप में उसकी पहली पत्नी के बेटे प्रकाश पुरोहित को हिरासत में ले लिया है ।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने अंधेड व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसके प्रथम पत्नी के पुत्र 35 साल के प्रकाश पुरोहित को हिरासत में ले लिया है मृतक की दो पत्नियों हैं सबका घर आसपास में ही है। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *