निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगांव में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य स्वामी आत्मानंद हिंदी अंग्रेजी माध्यम सरगांव स्नेहलता चंद्रा ने छात्राओं की पढ़ाई के स्तर और उनकी समस्याओं पर बारीकी से परीक्षण किया।
कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगांव के प्राचार्य के. के राजपूत एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जन भागीदारी को सुनिश्चित करना था। इस दौरान शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

भवन की स्थिति, पेयजल सुविधा, शौचालय, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मिड-डे मील तथा शैक्षणिक गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई। इस आयोजन को शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दविंदर कौर हूरा, सदस्य तरुण अग्रवाल के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण तथा स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। इस पहल से स्थानीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202356
Total views : 8240798