मंत्रालय में प्रवेश हेतु अब स्मार्ट परिचय पत्र अनिवार्य

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रालय में पदस्थ अथवा आगंतुक समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं व्यक्तियों के लिए अब RFID, QR कोड तथा होलोग्राम युक्त स्मार्ट परिचय पत्र-सह-प्रवेश पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

यह परिचय पत्र मंत्रालय में प्रवेश के समय एवं कार्यालयीन अवधि के दौरान निरंतर धारण करना अनिवार्य होगा।

परिचय पत्र की पहचान एवं स्तर स्पष्ट करने हेतु फीते (लैनीयार्ड) के रंग का निर्धारण किया गया है, जो निम्नानुसार होगा:

पीला रंग – मंत्रालय में पदस्थ शासकीय सेवकों हेतु

नीला रंग – मंत्रालय से बाहर अन्यत्र पदस्थ शासकीय सेवकों हेतु

सफेद रंग – मंत्रालय में प्रवेश करने वाले गैर शासकीय व्यक्तियों हेतु

इस व्यवस्था के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य शासन के समस्त विभागों, राजस्व मंडल अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों तथा सभी जिलाधिकारियों (कलेक्टरों) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *