छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में आज से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू
रायपुर: छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में आज से SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 9 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और अद्यतन करना है। इसे अगले साल 7 फरवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा, और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त किया जाएगा।
SIR की प्रक्रिया:
-
3 नवंबर तक: SIR संबंधित फॉर्म और दस्तावेज़ की प्रिंटिंग
-
3 नवंबर: सभी विधानसभाओं के BLO को ट्रेनिंग
-
4 नवंबर से 4 दिसंबर: BLO न्यूमेशन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे, प्रत्येक घर में तीन बार भ्रमण
-
9 दिसंबर से 9 जनवरी: प्रकाशित मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति मंगाई जाएगी
-
9 दिसंबर से 31 जनवरी: दावा-आपत्ति की सुनवाई
-
7 फरवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
छत्तीसगढ़ के आंकड़े:
-
वर्तमान मतदाता: 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार
-
मतदान केंद्र: 24,371
-
राजनीतिक पार्टी एजेंट: 38,338
-
जिला ARO और AERO: 467
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि पिछले SIR (2003) में लगभग 1 करोड़ 32 लाख मतदाता थे। इस बार पहले से किए गए मैन्युअल मिलान के अनुसार 71% मतदाताओं के नाम 2003 और 2025 की सूची से मिल चुके हैं। BLO के घर-घर जाने के बाद यह प्रतिशत 25% और बढ़ेगा।
यह प्रक्रिया न केवल मतदाता सूची को अद्यतन करेगी, बल्कि चुनाव की पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित करेगी।
Author: Deepak Mittal









