छह लाख की रकम लेकर फरार ट्रांसपोर्ट मैनेजर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, सीपत पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7 in बिलासपुर

बिलासपुर सीपत। सीपत थाना क्षेत्र में छह लाख रुपये की गबन के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपित अनुराग पांडेय को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। अनुराग पांडेय (24), निवासी ग्राम पंडौली, जिला आजमगढ़, बिलासपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुब्रतो राय, निवासी मोपका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बिलासपुर रोड स्थित कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर हैं और अनुराग पांडेय को कंपनी के कैश लॉकर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लॉकर की चाबी अनुराग के पास रहती थी। इसी बीच उसने लॉकर से ₹6,00,000 की रकम निकाल कर चुपचाप अपने गृह ग्राम भाग गया।

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने साइबर सेल की मदद से टीम बनाकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। टीम आजमगढ़ पहुंची और अनुराग को उसके निवास से गिरफ्तार कर सीपत लेकर आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह राशि अपनी बहन की शादी में खर्च कर दी।

सीपत पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के साथ प्रधान आरक्षक कौशल वर्त्रकार, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह और आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

नवभारत टाइम्स से बात करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि गबन जैसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *