प्रधान पाठक की शर्मनाक करतूत! महिला शिक्षकों से संबंध की डिमांड, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलरामपुर: जिले के कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह खुर्द स्थित प्राथमिक स्कूल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के प्रधान पाठक बीरबल यादव पर ग्रामीण महिलाओं और महिला शिक्षकों ने अश्लील हरकतें करने और संबंध बनाने का दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं अपनी आपबीती बताते हुए दिखाई दे रही हैं।

महिलाओं के आरोप: पत्नी बनाने की बात, अशोभनीय व्यवहार

महिलाओं का कहना है कि प्रधान पाठक ने कई बार उन्हें अपनी पत्नी बनाने की बात कही और अनुचित संबंध के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि उन्होंने अशोभनीय हरकतें कीं, जिससे महिलाएं मानसिक रूप से परेशान हैं। इन आरोपों के सामने आते ही गांव में आक्रोश फैल गया है।

पढ़ाई छोड़ धमकियों का आरोप

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि संबंधित शिक्षक बच्चों को ठीक से पढ़ाते नहीं हैं और विरोध करने पर मारपीट की धमकी देते हैं। इससे स्कूल का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रशासन सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *