भिलाई में नौकर ने फिर की चोरी — पहले माफ करने वाले मालिक ने अब करवाया जेल में बंद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई में नौकर ने फिर की चोरी — पहले माफ करने वाले मालिक ने अब करवाया जेल में बंद

प्रगति नगर निवासी मुकेश सराफ के घर से अलमारी का लॉकर तोड़कर उड़ाए 10 हजार, कबाड़ में बेचता था घर का सामान

दुर्ग। भिलाई के प्रगति नगर, रिसाली निवासी मुकेश सराफ के घर में काम करने वाले नौकर ने भरोसे का फिर से गला घोंट दिया। घर के मालिक द्वारा पहले चोरी के बावजूद माफ किए जाने के बाद भी नौकर ने दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बार मालिक ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता मुकेश सराफ (55 वर्ष) ने बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह उन्होंने अपने घर की अलमारी के लॉकर में ₹45,000 रखे थे। दोपहर में जब उनकी पत्नी अरुणा सराफ ने अलमारी खोली, तो उसमें केवल ₹35,000 ही बचे थे। 10,000 रुपए नगद गायब थे।

घर में पूछताछ करने पर जब किसी को कुछ पता नहीं चला, तो मुकेश सराफ को अपने नौकर इंद्रजीत महतो (30) पर शक हुआ। बताया गया कि इंद्रजीत पहले भी घर से चोरी कर चुका था, लेकिन मालिक ने उसे गलती मानकर माफ कर दिया था।

हालांकि, इस बार चोरी दोहराए जाने पर मालिक ने मामला नेवई थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को तलब कर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने अलमारी से ₹10,000 निकाले थे, जिनमें से ₹9,000 खर्च कर चुका है और ₹1,000 अब भी उसके पास हैं।

इतना ही नहीं, आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह मालिक की दुकान से पार्ट्स चोरी कर उन्हें कबाड़ी के पास बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से बचे हुए रुपए और चोरी के कुछ सामान बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत महतो को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *