दल्ली राजहरा में सनसनीखेज वारदात : महिला की हत्या, देवर पर शक की सुई, कल होगा खुलासा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्ली राजहरा। वार्ड क्रमांक 17 में गुरुवार की रात एक महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में हत्या हो गई। मृतका की पहचान शीतल सेंदरे के रूप में हुई है, जो शासकीय 100 बिस्तर अस्पताल में संविदा कर्मचारी के रूप में सफाई कार्य करती थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति की कुछ समय पूर्व ही मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने 5 वर्षीय बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का उसके देवर अमन सेंदरे से संबंध बताया जा रहा है। घटना के वक्त युवक भी उसके साथ घर में मौजूद था। दो दिनों से वह महिला के साथ रह रहा था। गुरुवार को जब मृतका की मां घर पहुंची तो युवक ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। संदेह की स्थिति में मोहल्लेवासियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया।

अंदर का नजारा देख लोग दंग रह गए। शीतल का शव कमरे में पड़ा हुआ था, चेहरे पर खून के निशान थे और उसे कंबल से ढककर रखा गया था। वहीं कमरे से शराब की सात-आठ खाली बोतलें भी बरामद हुईं। अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना एक दिन पूर्व की हो सकती है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक अमन सेंदरे को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने पूरे कमरे को सील कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम के आने के बाद घटनास्थल की बारीकी से जांच की जाएगी।

इस सनसनीखेज हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *