सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप-2024 का समापन विजेता प्रतिभागियों को मिली 50-50 हजार की पुरस्कार राशि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने साधा सटीक निशाना, कहा आज ‘सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप-2024 की वजह से पहली बार मैंने शूटिंग का अनुभव लिया’,
पत्रकारों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, मैं खोज हूं, विचार हूं, अभिव्यक्ति की पुकार हूं, मैं सत्य का प्रसार हूं, मैं पत्रकार हूं मैं पत्रकार हूं।

(गौतम बाल बोंदरे ) रायपुर।  रायपुर पुलिस लाइन रेंज में आयोजित 6 दिवसीय ‘सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप-2024’ का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में 8 केटेगरी में 220 पत्रकार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 8 विजेताओं को 50-50 हजार का चेक पुरस्कार के रुप में दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर रायपुर पुलिस लाइन रेंज में स्वीस टार्गेट का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी बंदूक पर हाथ आजमाया और इस अनुभव को बड़ा रोमांचकारी बताया।

1001168367 सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप-2024 का समापन विजेता प्रतिभागियों को मिली 50-50 हजार की पुरस्कार राशि

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए आज इस आयोजन की वजह से मैंने भी पहली बार शूटिंग का रोमांचकारी अनुभव लिया। पहले मुझे लगा कि शायद किसी फिल्म या घटना की शूटिंग का कार्यक्रम होगा लेकिन ये पत्रकारों को बंदूक की विधा सीखने को मिली ये बड़ा सराहनीय है।

1001168366 सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप-2024 का समापन विजेता प्रतिभागियों को मिली 50-50 हजार की पुरस्कार राशि

कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने की, उन्होंने भी इस आयोजन की जमकर सराहना की। वहीं रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकारों के लिए आने वाले समय में उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी साथ ही शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन में सहभागी रायपुर पुलिस और जनसंपर्क विभाग का आभार जताया। इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी, वरिष्ठ पत्रकार उचित शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हर्ष पांडे, एडिशनल एसपी लखन पटले, समाज सेवी सुनील रामदास अग्रवाल, आईडीबीआई बैंक के रीजनल हेड आशीष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागी पत्रकार व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

1001168365 सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप-2024 का समापन विजेता प्रतिभागियों को मिली 50-50 हजार की पुरस्कार राशि

गौरतलब है कि पत्रकारों के लिए राज्य़ स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता ‘सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप-2024’ का आयोजन 4 से 9 अक्टूबर तक राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन लाइन स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 अक्टूबर को खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने किया था. 5 अक्टूबर को राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे, वहीं 8 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता में राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के 220 पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

1001168377 सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप-2024 का समापन विजेता प्रतिभागियों को मिली 50-50 हजार की पुरस्कार राशि
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *