छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। सुकमा में जहां सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, वहीं बीजापुर में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

थाना चिंतलनार क्षेत्र में डीआरजी सुकमा, थाना चिंतलनार और 203 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने माओवादी संगठन से जुड़े दो नक्सलियों को पकड़ा। दोनों गोमगुड़ा इलाके में IED प्लांट करने की तैयारी में थे।


गिरफ्तार नक्सलियों में एक पर 3 लाख रुपये और दूसरे पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मौके से विस्फोटक सामग्री बरामद कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी थाना पामेड़, जिला बीजापुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

इधर बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर इलाके में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम किया है।


यहां 196 बटालियन की एफओबी (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) में एक नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *