जंगल में दबे राज का खुलासा, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी — तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जंगल में दबे राज का खुलासा, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी — तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
कमीशन बंटवारे के विवाद में की थी युवक की हत्या, शव को जलाकर छिपाया गया था राज

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर जंगल में छिपे हत्या के राज से पर्दा उठा दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। मामला पुराना नगर तुरीटोंगरी क्षेत्र का है, जहां 18 अक्टूबर को एक अधजली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान सीटोंगा निवासी सीमित खाखा (28 वर्ष) के रूप में हुई। शुरुआती जांच से पता चला कि सीमित अपने गांव के साथियों के साथ काम के लिए झारखंड के हजारीबाग गया था। वहीं से लौटने के बाद कमीशन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ और इसी विवाद के चलते साथियों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल के गड्ढे में डालकर आग के हवाले कर दिया, ताकि पहचान न हो सके।

पुलिस ने इस तरह खोला हत्या का राज

पुलिस ने रामजीत राम (25 वर्ष), वीरेन्द्र राम (24 वर्ष) और एक 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की छड़ और कपड़े जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब के नशे में झगड़ा हुआ, जिसके बाद उन्होंने पहले लोहे की छड़ से सिर पर वार किया और फिर चाकू से सीने में प्रहार कर हत्या कर दी।

घटना का रीक्रिएशन और आगे की कार्रवाई

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों से डमी के माध्यम से घटना की पुनरावृत्ति (रीक्रिएशन) कराई। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रामजीत राम और वीरेन्द्र राम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि सिटी कोतवाली पुलिस ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। फरार दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *