बिलासपुर : जिले के सरकंडा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी से नदारद रहने वाले पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। लापरवाही बरतने पर एसडीएम पियूष तिवारी ने पटवारी महिलाने को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह पटवारी विकास जायसवाल को सरकंडा हल्का नंबर 32 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दरअसल, पटवारी महिलाने को शनिवार को कोनी स्थित मतगणना स्थल पर सहायक रिटर्निंग अफसर के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया था।
उन्हें सुबह 8 बजे तक मतगणना स्थल पर उपस्थित होने का आदेश दिया गया था, ताकि वे मतगणना कार्यों में सहायक रिटर्निंग अफसर की सहायता कर सकें। हालांकि, वे निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे और न ही अनुपस्थिति की कोई सूचना दी।

उनकी इस लापरवाही के कारण मतगणना के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके चलते एसडीएम पियूष तिवारी ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय बिलासपुर तहसील की कानूनगो शाखा निर्धारित किया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8145780
Total views : 8160377