SDM की गुंडागर्दी का वीडियो, पुलिस बोली – जाँच के बाद होगी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एमपी। उमरिया जिले से SDM की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. आरोप है कि गाड़ी को ओवरटेक करने से गुस्साए SDM ने दो युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी पिटवाया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गाड़ी ओवरटेक करने के मामले में दो युवकों को बुरी तरह पीटा गया है. फिलहाल गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था और मुझे लेट हो रहा था. इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था. इसकी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया. इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया.

 

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया है कि मैंने युवकों को नहीं पीटा. बल्कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैं बीच बचाव कर रहा था. एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे. वो तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे. उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वो लोग हमारे ही साथ लड़ने-झगड़ने लगे. दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. फिर भी मैं उनका बीच-बचाव करता रहा. मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment