School closed: कड़ाके की ठंड में स्‍कूलों को इस तारीख तक किया गया बंद, इन छात्रों की होगी ऑनलाइन क्‍लास

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Uttar Pradesh schools closed: उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, गोरखपुर समेत अन्‍य जिलों में कक्षा 8 तक के स्‍कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

लगातार पड़ रही ठंड की वजह से जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की सेहत को ध्‍यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का ये फैसला किया है।

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते आगरा डीएम ने जो आदेश दिया है उसमें कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक स्‍कूल बंद रहेंगे। इसी तरह, मथुरा में सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य शैक्षिक बोर्डों के तहत स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रहने का आदेश मिला है।

गोरखपुर में कब तक बंद रहेंगे स्‍कूल

वहीं गोरखपुर डीएम ने सभी स्‍कूलों को 6 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। सीबीएसई आईसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त हिंदी, इग्लिश मीडियम सभी स्‍कूलों पर लागू होगा।

लखनऊ में कब तक बंद रहेंगे स्‍कूल

लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कक्षा 8 तक सभी स्‍कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए छुट्टियां घोषित नहीं की हैं। उन्होंने 11 जनवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं कराने का निर्देश दिया है। साथ ही ये आदेश में ये भी कहा है कि यदि यह संभव नहीं होता है, तो स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं संचालित करनी होंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *