रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे धरसींवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 6 बजे मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित होली मिलन समारोह में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
होली पर्व के मद्देनजर इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231659
Total views : 8277999