SBI Q1 Results FY 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक को हुआ जबरदस्त मुनाफा, तीन महीने में कमाए इतने करोड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

SBI Q1 Results FY 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 8 अगस्त को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में बैंक ने ₹19,160 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल की जून तिमाही के ₹17,035 करोड़ के मुकाबले करीब 12.5% ज्यादा है।

आय और ब्याज से कमाई में इजाफा

तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 10.31% बढ़कर ₹1,35,341.56 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹1,22,687.85 करोड़ थी।
ब्याज से होने वाली कमाई (Interest Income) भी बढ़कर ₹1,17,996 करोड़ रही, जबकि पिछले साल यह ₹1,11,526 करोड़ थी – यानी लगभग 6% की बढ़त।

ब्याज चुकाने का खर्च भी बढ़ा

जहां कमाई बढ़ी, वहीं ब्याज के रूप में भुगतान भी बढ़ा। इस बार बैंक को ₹76,923 करोड़ चुकाने पड़े, जो पिछले साल के ₹70,401 करोड़ से 9% ज्यादा है।

शेयर पर असर

नतीजे आने के वक्त SBI का शेयर NSE पर ₹793 तक गिर गया। बाद में थोड़ा संभला, लेकिन दोपहर 1:40 बजे तक यह 0.8% गिरकर ₹800.45 पर कारोबार कर रहा था।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट और NII

बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 15.49% बढ़कर ₹30,544 करोड़ हो गया, जो मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को दिखाता है। हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 0.13% की मामूली गिरावट आई और यह ₹41,072 करोड़ पर आ गई।

पहली तिमाही में SBI का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) बैंक स्तर पर 2.90% और घरेलू स्तर पर 3.02% रहा। घरेलू NIM में पिछले साल की तुलना में 33 बेसिस पॉइंट की कमी आई, जिससे बैंक के मार्जिन पर हल्का दबाव नजर आया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment