“राज्यपाल डेका से मिले SBI के जनरल मैनेजर, 70वें स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राज्यपाल डेका से मिले स्टेट बैंक के जनरल मैनेजर मनोज कुमार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक मुख्यालय भोपाल के जनरल मैनेजर मनोज कुमार ने राजभवन में सौजन्य भेंट की।

राज्यपाल डेका ने स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर SBI परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा बैंक के सामाजिक और आर्थिक योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर SBI रायपुर मुख्य शाखा के डिप्टी जनरल मैनेजर राकेश कुमार सिन्हा और सहायक डिप्टी जनरल मैनेजर दास थंगवेलू भी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment