चंडीगढ़। हरियाणा में आए रुझानों और नतीजों से भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। साथ ही, खबरों के मुताबिक, 12 अक्टूबर को भाजपा की नई सरकार शपथ ले सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार है। चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया।
सैनी ने हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों का किया आभार व्यक्त
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीसरी बार भाजपा के काम को समर्थन देने के लिए हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रगति हो रही है। सैनी ने बताया कि, प्रधानमंत्री से उनकी बातचीत हुई, जिन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनमें विश्वास जगाया कि हरियाणा के गरीब, किसान, महिलाएं और युवा उनका साथ देंगे। इस प्रोत्साहन के साथ उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8204688
Total views : 8243783