RRB ALP भर्ती 2024: बिलासपुर जोन में 1,192 असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

RRB ALP भर्ती 2024: बिलासपुर जोन में 1,192 असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने बिलासपुर जोन के 3,973 असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति दे दी है। पहले चरण में 1,192 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अतिशीघ्र प्रारंभ की जाएगी। आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से मैट्रिकुलेशन (10वीं) / एसएसएलसी और आइटीआई अनिवार्य है।

 

भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के 1,192 पदों में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शुक्रवार को नई महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने रिक्त पदों सहित रनिंग स्टाफ को लेकर स्थिति स्पष्ट की।

 

जोन कार्यालय के सभागार में मीडिया को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने बिलासपुर जोन की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने सुरक्षा और संरक्षा, अधोसंरचना और विकास पर जोर दिया। यात्री सुविधाओं के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि अलग-अलग मंडल और जोन में अधोसंरचना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ब्लॉक के दौरान कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, इस वजह से ट्रेनों को स्थगित या रूट डायवर्ट किया जा रहा है।

 

भविष्य में प्रयास होगा कि यात्रियों को और पहले इसकी जानकारी दी जाए ताकि समस्या उत्पन्न ना हो। देश में हो रही ट्रेन दुर्घटनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवच और ऑटोमेटिक सिग्नलिंग पर तेजी से काम चल रहा है। रनिंग स्टाफ के ड्यूटी टाइम और विश्राम को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई समझौता नहीं होगा। रनिंग स्टाफ के मामले में हम गंभीर हैं। उनके परिवारों से भी मिल रहे हैं। विश्राम अवधि को लेकर नियमों का पालन होगा

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment