राजनांदगांव: रूपचंद भीमनानी को राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्हें यह नई जिम्मेदारी विद्युत मंडल से संबंधित कार्यों के लिए सौंपी गई है।
भीमनानी पहले से ही डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे समय से किए जा रहे जमीनी कार्यों का परिणाम माना जा रहा है।
नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए रूपचंद भीमनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का समर्पण ही उसकी असली पात्रता है। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पाण्डेय जैसे जनसेवकों का मार्गदर्शन मिल रहा है। यह मेरे जैसे अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है।”
गौरतलब है कि भीमनानी पिछले करीब 20 वर्षों से विद्युत मंडल से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। 4 अक्टूबर को विधायक प्रतिनिधि (ऊर्जा विभाग) नियुक्त होने के बाद से उन्होंने शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए कई पहल की हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8160080
Total views : 8183249