मुकेरियां में सड़क हादसा, सेना के जवान की मौके पर मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुकेरियां: पंजाब के मुकेरियां में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो ऊंची बस्सी स्थित आर्मी कैंटोनमेंट में फायर ब्रिगेड यूनिट में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार यह हादसा 21 जनवरी की सुबह हुआ। हिमाचल प्रदेश के बरनाली गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि दिनेश अपनी मोटरसाइकिल (HP-36-F-6574) से ड्यूटी पर जा रहे थे, जबकि प्रदीप दूसरी मोटरसाइकिल से उनके पीछे आ रहे थे।

जब दोनों आर्मी ग्राउंड के पास एसपीएन कॉलेज के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (JK-02-AN-8703) ने दिनेश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment