युक्तियुक्तकरण से संकुल समन्वयकों को मिले छूट – मिश्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संवाददाता – निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख मुंगेली | संपर्क: 8959931111

सरगांव (मुंगेली) – छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में संकुल समन्वयकों को छूट देने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से विधायक पुरंदर मिश्रा (रायपुर शहर उत्तर) को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वर्ष 2014 में हुए युक्तियुक्तकरण के दौरान संकुल समन्वयकों को इससे छूट दी गई थी। वर्तमान में उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल करने से शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि संकुल समन्वयक शासन की योजनाओं के संचालन में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्थान पर नए शिक्षकों को प्रभार मिलने से कार्य की गुणवत्ता और स्कूल प्रबंधन प्रभावित हो सकता है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष रखकर सकारात्मक समाधान के लिए पहल करेंगे।

इसके बाद संघ के प्रतिनिधियों ने समग्र शिक्षा अभियान के प्रबंध निदेशक संजीव झा से भी मुलाकात की और उन्हें युक्तियुक्तकरण से संकुल समन्वयकों को मुक्त रखने का ज्ञापन सौंपा। इस पर श्री झा ने पत्र को राज्य शासन को प्रेषित करने की बात कही और संकुलों को 50% राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. पी. एन. मिश्रा, उपप्रांताध्यक्ष ओ. पी. बघेल, रामचंद्र सोनवंशी, प्रांतीय महासचिव मोहन लहरी, संभागाध्यक्ष (दुर्ग) कमलेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल साव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सन्तराम बंजारा, गजेंद्र नायक, वारिश कुमार, सुरेश नंद समेत सैकड़ों संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

संघ ने मांग की है कि राज्य शासन शीघ्र आदेश जारी कर संकुल समन्वयकों को युक्तियुक्तकरण से पूर्ण रूप से छूट प्रदान करे, जिससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *