रवनीत सिंह बिट्टू ने यूनियन काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स से इस्तीफा दे दिया है। पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वह रेल राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया। बिट्टू राज्यसभा सांसद बनने के बाद यूनियन काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स का हिस्सा बने थे और उन्हें रेल राज्यमंत्री का पद दिया गया था। जून 2026 में राज्यसभा सांसद के रूप में उनका कार्यकाल खत्म हुआ और उन्हें दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा गया।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर, राष्ट्रपति ने बिट्टू का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति मुर्मू अभी तीन देशों के दौरे पर विदेश में हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8242972
Total views : 8291866