बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म… अब 2000 से भी कम में मिलेगी 1 साल की वैलिडिटी और हाई-स्पीड डेटा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देश में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद उपभोक्ता लगातार सरकारी कंपनी बीएसएनएल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बीएसएनएल कम कीमत पर बेहतर फायदे देने की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है।

इसी कड़ी में बीएसएनएल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक खास प्लान पेश किया है, जिसमें 365 दिन की वैधता के साथ 600GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस नए प्लान की कीमत मात्र 1999 रुपए है। इस योजना में यूजर्स को 600GB डेटा मिलता है, जिसे वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी एक साथ या धीरे-धीरे इस्तेमाल कर सकते हैं। डेटा समाप्त होने के बाद भी इंटरनेट सेवा चालू रहेगी, लेकिन स्पीड घटकर 40kbps हो जाएगी।

प्लान में देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे ग्राहक बिना किसी सीमा के पूरे साल फोन कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, हर महीने 100 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान में कुछ अतिरिक्त लाभ भी हैं, जैसे फ्री कॉलर ट्यूनर और Zing ऐप का मुफ्त उपयोग। कुल मिलाकर, यह योजना कम कीमत में लंबे समय तक इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधाएं देती है, जिससे ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *