रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों के युद्धविराम को लेकर जारी पत्र को भ्रामक करार दिए जाने के बाद, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि पूर्व निर्धारित योजना के तहत नक्सलियों के साथ कोई युद्धविराम नहीं होगा, लेकिन जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, उनका स्वागत खुले दिल से किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जो नक्सली ऐसा भाव रखते हैं कि बस्तर में वर्तमान में खून खराबा बंद होना चाहिए, उनके लिए समय सीमित है। आगे बढ़ें, लाल कार्पेट बिछाकर आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।”
साथ ही गृहमंत्री ने बताया कि पिछले दो सालों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि नए बेस बनाने की तैयारी कर रहे नक्सलियों का पूरा नेटवर्क पकड़ा गया है। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने शानदार कार्य करते हुए रायपुर, कोरबा और अन्य शहरों में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क की पूरी प्रोफाइलिंग कर इसे ध्वस्त करने का काम किया है।
इस बयान से साफ हो गया है कि सरकार सख्त रुख पर है, लेकिन जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहेंगे, उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक स्वागत सुनिश्चित किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155960
Total views : 8176597