रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट
रतलाम कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस कमेटी रतलाम शहर की ओर से समस्त देशवासियों एवं रतलाम शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,नेता प्रतिपक्ष शान्तीलाल वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, पूर्व विधायक पारस दादा ,मयंक जाट , यास्मीन शेरानी,बसन्त पंड्या, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, शहर प्रवक्ता जोएब आरिफ,महिला जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर, पार्षद कविता महावर, कमरुद्दीन कछुवाय, ,आशा रावत,रुखसाना मजहर खान,आरिफ़ा कछुवाय,आदि नेताओं ने
आजादी की लड़ाई में शहीद हुए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
जिन्होंने अंग्रेजों के गुलाम भारत को आजाद भारत बनाया। कांग्रेस पार्टी उन वीर शहीदों, जिनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,सरदार भगत सिंह, सहदेव, चन्द्र शेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई,सरदार वल्लभ भाई पटेल,उधम सिंह ,विरसा मुंडा एवं अन्य क्रान्तिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।सभी को आदर के साथ नमन किया।
कांग्रेस के नेतृत्व में सन् 1942 ई. में सम्पूर्ण भारत में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया गया,जिसका नेतृत्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया ।
और अन्त में 15 अगस्त सन् 1947 ई.में भारत आज़ाद हुआ। कांग्रेस के नेतृत्व में आजाद भारत को चलाने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और उन्होंने भारत का संविधान लिखकर तैयार किया।जिससे आजाद भारत का चौमुखी विकास हो रहा है। आजाद भारत की विकास की नींव कांग्रेस के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी।
आज विश्व पटल पर भारत हर क्षेत्र में नये आयाम गढ़ रहा है।और हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण भारत की गंगा जमुनी तहज़ीब एवं सामाजिक भाईचारे को आगे बढ़ाते हुए समस्त देशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।एवं रतलाम शहरवासियों की जनसमस्याओं को लेकर हमेशा आवाज बुलन्द करती रहेगी।जय हिन्द जय भारत।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163379
Total views : 8188219