रायपुर। छत्तीसगढ़ के नामी स्कूलों में से एक डीपीएस स्कूल भिलाई में महीने भर पहले घटित वारदात को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया हैं। वहीं इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी सियासत का सैलाब उफान पर हैं। जहां बीतें दिनों पूर्व सीएम बघेल ने प्रदेश की साय सरकार पर सवाल उठाया था, वहीं एक बार फिर कांग्रेस के एक नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा हैं। वही अब इस घटना को लेकर जानकारी मिली हैं कि, IG दुर्ग रेंज के निर्देश के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसका अपराध क्रमांक 42/2024 बताया जा रहा है। हालांकि, इस FIR को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना की प्राथमिक जांच के उपरांत FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किये गए थे। वहीं भिलाई डीपीएस में उजागर हुए मामले में स्कूल प्रशासन संदेह के दायरे में नजर आ रहा था। यहां एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई थी। आरोप है कि, स्कूल प्रशासन ने पीड़ित अभिभावक की शिकायत पर पहले तो कार्यवाही का भरोसा दिलाया था। लेकिन कई दिनों तक टालमटोल के बाद वैधानिक कार्यवाही के बजाय अभिभावक पर ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया था। डीपीएस में घटित इस वारदात के विरोध में हज़ारों लोग सड़को पर उतरे थे।
वहीं अब इस घटना को लेकर राजनीति भी परवान चढ़ रही थी। यही नहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल किये जा रहे हैं। विपक्ष की सरकार का कहना हैं कि, साय की सरकार में पुलिस भी बिकी हुई हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि, राज्य सरकार बाल अपराध रोकने की दिशा में गंभीर कदम उठाने से नहीं चुकेगी। उस मामले की जांच के निर्देश भी दिए थे। उधर FIR दर्ज होने की खबर सामने आने के बाद डीपीएस स्कूल प्रशासन सकते में बताया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165715
Total views : 8191729