रायपुर: Raman Singh सर्जरी के बाद शुक्रवार को Raipur लौट आए। वे इलाज के लिए Coimbatore गए हुए थे, जहां उनका ऑपरेशन किया गया था। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले डॉ. रमन सिंह की सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें कुछ समय तक आराम करने की सलाह दी है। इसी वजह से वे कुछ दिनों तक विधानसभा के नियमित कामकाज से दूर रह सकते हैं।
इधर अवकाश के बाद Chhattisgarh Legislative Assembly का सत्र 9 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उनकी अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन सभापति द्वारा किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि Vishnu Deo Sai आज उनके निवास पहुंचकर डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य का हाल जान सकते हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181041
Total views : 8212714