रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर हरिवंश का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी उपस्थित रहे। बातचीत के दौरान राज्य के समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश आज पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166540
Total views : 8193126